अवैद्य शराब की तस्करी करते पकड़े गए दो आरोपी, 4 पहिया वाहन समेत देसी मसाला की 18 पेटी जब्त

रायगढ़।मिली जानकारी के अनुसार जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र से चार पहिया वाहन में अवैद्य शराब की तस्करी करते दो आरोपी पकड़े गए। जिसमें आरोपियों से बड़ी मात्रा में शराब जब्त किया गया है।

आपको बता दें कि मुखबिर की सूचना पर साइबर सेल और चक्रधर नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने माझापारा पे घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के वाहन क्र CG- 25-E- 1333 में 18 पेटी प्लेन व मसाला देशी मदिरा बरामद किया गया है। आरोपियों का नाम राहुल महिष व रविंद्र लहरें दोनों ही काशीराम जूटमिल थाना क्षेत्र का निवासी है। चक्रधर नगर पुलिस शराब और वाहन को जब्तकर लिया है। और दोनो आरोपियों के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *