पिता ने बेटे के गालों को सिगरेट से जलाया, मां ने पुलिस में की शिकायत

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के नेब सराय से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। सात साल के एक बच्चे की मां ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई है जिसमें कहा गया है कि पिता ने अपने बच्चे को सिगरेट से जलाया है।

दरअसल नेबसराया में रहने वाले पति-पत्नी के बीच काफी समय से लड़ाई-झगड़ा चल रहा था और कुछ समय पहले दोनों ने अलग होने का मन बना लिया था। दोनों का सात साल का एक बेटा है। दोनों ने तलाक की अर्जी के साथ बच्चे की कस्टडी की भी मांग की है। कोर्ट ने इस मामले दोनों माता-पिता को राहत दी थी।

कोर्ट ने अपने ऑर्डर में कहा था बच्चा माता-पिता दोनों के पास बारी-बारी से रहेगा। पहले कुछ दिन बच्चा अपनी मां के पास रहा, लेकिन कुछ दिन पहले वो अपने पिता के घर रहने गया। जब वहां से वो वापस अपनी मां के पास लौटा तो बच्चे के गाल पर जलने के निशान थे। महिला ने बच्चे से पूछा तो उसने सारी कहानी बता दी। बच्चे ने अपनी मां को बताया कि कैसे उसके पिता ने सिगरेट से उसके गालों को जलाया। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत थाने में करने का फैसला लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *