होली के दिन हादसा: 2 बच्चों की नदी में डूबने से मौत, पसरा मातम

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में होली खेलने के बाद एनीकट में नहाने के लिए गए 2 बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।

लालपुर गांव के बच्चों की टोली बुधवार दोपहर को तोकपुर हर्राटोला में टीपान नदी पर बने एनीकट में नहाने के लिए गई थी। सभी बच्चे नहा रहे थे। इसी दौरान निखिल राठौर(13) और राहुल प्रजापति(14) भी नहाने के लिए एनीकट में कूद गए।

बताया गया कि कुछ देर तक दोनों किनारे की ओर ही नहा रहे थे। मगर अचानक से दोनों थोड़ा आगे बढ़ गए। वहां पर गहराई थी, इस वजह से दोनों डूबने लगे। दूसरे बच्चों ने आस-पास के लोगों को तुरंत सूचना दी। जिसके बाद दोनों को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद दोनों के परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस को भी सूचना दी गई थी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *