होली में रंग लगाने से रोका तो महिला की पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी फरार

झारखंड। गोड्डा जिले में होली के दिन रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। महिला बलबड्डा थाना क्षेत्र के अमौर नीमा गांव की रहने वाली थी।

बताया गया कि होली पर कुछ लोग मुरारी सिंह नाम के शख्स के घर पर पहुंच कर रंग लगाने के लिए जोर जबरदस्ती करने लगे। मुरारी सिंह की मां बुच्ची देवी ने जबरदस्ती कर रहे लोगों को मना किया, लेकिन हुड़दंगी मानने को तैयार नहीं थे। इसके बाद विवाद बढ़ गया और नशे में धुत्त लोगों ने महिला को पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद सभी लोग मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।। मुरारी सिंह ने कहा कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। हुड़दंग कर रहे लोगों ने मेरी मां की जान ले ली।

मुरारी सिंह ने पुलिस को बताया कि पप्पू मंडल, ललित मंडल, सुभाष मंडल, रंजीत मंडल, हीरा लाल मंडल और नीलम देवी ने उनकी मां को पीटा। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस इन सभी की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *