CM बघेल से सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ विंग के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के छत्तीसगढ़ विंग के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को रायपुर में 18 मार्च को एक निजी होटल में आयोजित होने वाले चेट्रीचंड्र उत्सव होजमालो 2023 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर चेट्रीचंड्र उत्सव होजमालो 2023 के पोस्टर का विमोचन भी किया। इस अवसर पर सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के छत्तीसगढ़ विंग के अध्यक्ष ललित जयसिंह, कार्यक्रम संयोजक अनिल जोतसिंघानी, विक्की लोहाना, प्रवीण सुंदरानी, गौतम रेलवानी एवं महेश आर्य मौजूद थे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *