IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच आज, कप्तानी करते नजर आएंगे हार्दिक पांड्या, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत और ऑस्ट्रेलिया ( australia )के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। आज मैच में रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या टीम की कमान संभालते दिखाई देंगे।

भारतीय टीम ने इस साल श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो अलग-अलग वनडे सीरीज में सभी छह मैच जीतकर शानदार शुरुआत की है। इन छह वनडे मैचों में शुभमन गिल ने तीन शतक और 113.40 की औसत के साथ 567 रन बनाए है। विराट कोहली ने भी सीमित ओवरों की खराब फॉर्म को पहले ही पीछे छोड़ दिया है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग इलेवन( playing eleven) 

भारत : हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, इशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल।

​​​​ऑस्ट्रेलिया : स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एडम जांपा, मिचेल स्टार्क, सीन एबॉट, एश्टन एगर।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *