बाबा बागेश्वर के दरबार में चोरों की चांदी, एक दिन में 36 महिलाओं की चेन छिनी

बागेश्वर सरकार धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार का मुंबई के मीरा रोड मैदान में आज दूसरा दिन है। लेकिन रात से ही बाबा के भक्त मीरा रोड में उस होटल के बाहर जमें हुए हैं। बाबा की एक झलक पाने के इंतज़ार में भक्त खड़े हुए हैं। भक्त बागेश्वर सरकार के हिन्दू राष्ट्र के संकल्प को पूरा करने के लिए यहां पहुंचे हैं। बागेश्वर बाबा के दरबार में कल मीरा रोड के सेंटर पार्क में लाखों की भीड़ उमड़ी थी। बाबा के दर्शन के लिए इतने लोग पहुंच गए कि संभालना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में इस भीड़ में मौजूद चोरों ने इस मौके का खूब फायदा उठाया।

मुंबई के मीरा रोड मैदान में लाखों भक्तों को देखकर बागेश्वर सरकार खूब गदगद हुए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वहां भारी व्यवस्था की गई है। पुलिस फोर्स भी पर्याप्त संख्या में मौजूद है। बावजूद इसके भी मैदान में जाने के लिए भी लोगो मे धक्का मुक्की हो रही थी। ऐसे में बागेश्वर बाबा के दरबार मे चोरों की खूब चांदी हुई। खबर है कि कल के दरबार में 36 महिलाओं की चेन स्नेचिंग हुई। मुंबई पुलिस ने एक FIR में सभी 36 पीड़ितों की शिकायत सलंग्न की है।

आज दिव्य दर्शन का कार्यक्रम, जुटेगी भारी भीड़
आज भी बाबा के दिव्य दर्शन का कार्यक्रम है। माना ये जा रहा है आज भी बाबा का ये दरबार खचाखच भरा रहेगा। साथ ही कई नेता और मंत्री भी दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच सकते हैं। बाबा बागेश्वर के दर्शनों के लिए तड़के सुबह भी सैकड़ों भक्तों की भीड़ लगी रही। बाबा बागेश्वर के ठहरने की जगह महेश्वरी भवन में कड़ी सुरक्षा के बीच भक्तों की भारी भीड़ दिखी। आज तड़के सुबह भी हाई प्रोफाइल इलाकों में जय श्री राम के नारों की गूंज सुनाई दी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *