भाजपा नेता ने 45 लोगों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए

कवर्धा । कवर्धा के वॉर्ड क्रमांक दो एवं तीन के 45 लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा के नेतृत्व में राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निवास पहुंचकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। जिसमे भाजपा नेता धर्मेंद्र तिवारी भी शामिल हैं।

वहीं कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं को मंत्री मोहम्मद अकबर ने कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर सदस्यता दिलाया। इस दौरान सभी ने मंत्री को बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के विकास कार्यों से प्रभावित होकर वे सभी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *