मुख्यमंत्री बघेल आज दिल्ली दौरे पर, राहुल गांधी की सदस्यता समाप्ति की पूरी क्रोनोलाजी पर पत्रकार वार्ता को करेंगे संबोधित

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज सात घंटे के दौरे पर लखनऊ जा रहे हैं। जहां वे राहुल गांधी की सदस्यता समाप्ति की पूरी क्रोनोलाजी पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। बघेल शाम 5 बजे वापस लौट आएंगे।

बता दें कि राहुल गांधी  की लोकसभा सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार के खिलाफ हमलावर रुख अपनाया है. राहुल की सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस ने राजघाट में सत्याग्रह किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है. प्रियंका गांधी ने कहा, इस देश का प्रधानमंत्री कायर है. अब लगा दो केस मुझ पर और जेल ले जाओ. लेकिन सच्चाई यही है कि देश का प्रधानमंत्री कायर है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *