Skip to content

छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज, आज बारिश के आसार

रायपुर। द्रोणिका के प्रभाव से बुधवार को भी छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने के आसार है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा और गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकती है। अधिकतम तापमान में हालांकि कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। विशेषकर दक्षिण छत्तीसगढ़ यानि बस्तर क्षेत्र में वर्षा के आसार ज्यादा है।

मंगलवार को कटेकल्याण, दंतेवाड़ा, जगदलपुर सहित प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। रायपुर में सुबह से ही मौसम शुष्क रहा और अधिकतम तापमान भी 37.4 डिग्री पहुंच गया। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान भी 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य रहे। 

यह रहा तापमान
रायपुर 37.4 22.5
बिलासपुर 36.4 21.4
जगदलपुर 33.7 20.9
अंबिकापुर 32.4 16.8
पेंड्रा रोड 32.7 17.0

 

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में आने वाले कुछ दिन और मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। बिलासपुर, पेंड्रा रोड, अंबिकापुर,जगदलपुर और दुर्ग में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री नीचे रहा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण राजस्थान के ऊपर 1.5 किमी ऊंचाई तक फैला है। एक द्रोणिका बिहार से दक्षिण छत्तीसगढ़ स्थित है। इसके प्रभाव से बुधवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार है।
Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *