कास्ट फैक्टर से लेकर बड़े मुद्दे तक, जानिए सबकुछ, कर्नाटक चुनाव 2023 में कौन मारेगा बाजी?

नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान हो गया है। राज्य में सभी 224 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को राज्य विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 13 अप्रैल को जारी होगी, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि 20 अप्रैल है तथा नामांकन 24 अप्रैल तक वापस लिए जा सकते हैं। कर्नाटक की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को खत्म हो रहा है।

कर्नाटक में बीजेपी सत्ता में हैं और कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में है। जनता दल (सेक्युलर) प्रदेश में तीसरी बड़ी राजनीतिक ताकत है। राज्य में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। कांग्रेस इस बार सत्ता में वापसी के लिए पूरी दमखम के साथ जुटी है।

कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण को लेकर दो बड़े फैसले किए। पहले फैसले के तहत सरकार ने OBC मुसलमानों के लिए 4% कोटा खत्म कर दिया। उन्हें 10 प्रतिशत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) श्रेणी के तहत रखने का फैसला किया। दूसरा फैसला ये कि इस 4% कोटे को वोक्कालिगा और लिंयागत समुदायों में बांटा गया है। इस फैसले के बाद वोक्कालिगा के लिए कोटा 4% से बढ़ाकर 6% कर दिया गया है। पंचमसालियों, वीरशैवों और अन्य लिंगायत श्रेणियों के लिए कोटा 5% से बढ़ाकर 7% हो गया है। वहीं, मुस्लिम समुदाय को अब EWS कोटे के तहत आरक्षण मिलेगा। इसे लेकर कर्नाटक में चुनाव से पहले सियासत शुरू हो गई है।

आरक्षण के अलावा राज्य में इन बड़े मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाएगा-

महाराष्ट्र सीमा विवाद
साम्प्रदायिक तनाव
टीपू सुल्तान
सावरकर
हिजाब
भ्रष्टाचार
किस रीजन में कितनी सीट?
हैदराबाद कर्नाटक- 40
कित्तूर कर्नाटक- 44
तटीय क्षेत्र- 19
ओल्ड मैसूर- 66
सेंट्रल कर्नाटक- 27
बेंगलुरु- 28

पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजे
पिछली बार कर्नाटक में मई 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे। कर्नाटक में साल 2018 के विधानसभा चुनाव में 224 सीटों में से कांग्रेस को 80 सीटें मिली थीं जबकि बीजेपी को 104 सीटें हासिल हुई थी। वहीं, जेडीएस के खाते में 37 सीटें आई थीं। इससे पहले 2013 के चुनाव में कांग्रेस को 122 जबकि बीजेपी और जेडीएस के खाते में 40-40 सीटे आई थीं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *