लगातार तीसरे दिन भी जारी रही ED की कार्यवाही…ईडी टीम पर कुर्सियां फेंकी गईं…पूछताछ के लिये तलब होंगे बड़े नाम…

रायपुर। शराब लॉबी पर बुधवार को छापा मारने घुसी ईडी की टीम पर लौटते वक्त प्लास्टिक की कुर्सियां फेंकी गईं। कांग्रेसियों और मोहल्लेवालों ने देररात तक विरोध भी किया।

ईडी की कार्रवाई गुरुवार को तड़के ढाई बजे तक चलती रही। इस दौरान दो ठिकानों को छोड़कर कहीं भी विरोध प्रदर्शन की खबर नहीं है। इनमें से एक ठिकाने पर शराब लॉबी के लोग इतने उग्र थे कि उन्होंने रात ढाई बजे लौट रही ईडी की टीम पर प्लास्टिक की कुर्सियां फेंककर विरोध का इज़हार किया।
फ़िलहाल तीन ठिकानों पर कार्रवाई गुरुवार को भी जारी है। बाकी ठिकानों से ईडी की टीम लौट गई है। अलबत्ता कुछ बड़े लोगों को पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी चल रही है। मालूम हो कि ईडी ने दो दिन में तीन दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर छापा मारा है। ये छापे कोयले, शराब और परिवहन के धंधे में बेतहाशा मनी लांड्रिंग की जानकारियों के बाद मारे गए हैं।
बुधवार की कार्रवाई की जद में वे कारोबारी भी आये हैं, जिन्होंने झारखंड तक धंधा फैलाया था। वहां की सरकार ने राजस्व लक्ष्य पूरा नहीं होने पर छत्तीसगढ़ के कारोबारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *