खुद को DSP के बेटा बताकर मारपीट करते हुए धौंस दिखाने वाला युवक गिरफ्तार

रायपुर : मारपीट कर खुद को डीएसपी का बेटा बताने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक आशुतोष सिंह पिता महेंद्र सिंह 24 वर्ष निवासी अपने दोपहिया वाहन से जा रहा था। इस दौरान थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत गुरूनानक चौक पास एक आटो से इसके दोपहिया वाहन को मामूली ठोकरलग गई। जिसपर आशुतोष सिंह आवेश में आकर आटो चालक के साथ विवाद कर मारपीट करते हुए स्वयं को डी.एस.पी. का पुत्र होने का झूठा धौंस दिखाने लगा। आशुतोष सिंह को समझाईश देने पर भी झूठा धौंस दिखाकर शांति भंग करने का प्रयास करता रहा। जिस पर आशुतोष सिंह के विरूद्ध थाना मौदहापारा में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही किया गया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *