दुकान में पहुंचा भालू, मची अफरा-तफरी, लोगों ने भागकर बचाई जान

कांकेर : जिले के गांव और शहरों में लगातार भालू देखने को मिल रहा है। इसके आतंक से लोगों में काफी परेशानी भी हो रही है। लोग डर के साए में रात गुजारने को मजबूर हो रहे है।

बता दें कि इस बीच एक भालू जंगल से निकलकर शहर से लगे चोपड़ा बिल्डमार्ट में पहुंच गया। जिसके बाद लोगों में अफरा-तरफी मच गई और अंदर बैठे लोग शोर मचाने लगे। बड़ी मुश्किल से लोगों ने अपनी जान बचाई। इसके अलावा भालू के डर से चोपड़ा बिल्डमार्ट का कर्मचारी इधर-उधर भागते हुए नजर आये। भालू का वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया और यह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो गया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *