मवेशियों की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : जिले के ग्राम धरदेई से मवेशियों को भरकर ले जा रहे कंटेनर को पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई गई। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का मामला।

जानकारी के मुताबिक आरोपी मोहन बीडी (25 वर्ष) और रविराज (26 वर्ष) ग्राम बिदरे केमबालु हासन चन्नारायापटना कर्नाटक के रहने वाले हैं। दोनों जांजगीर-चांपा जिले के धरदेई गांव में पशुओं को ले जाने के लिए आए हुए थे। उन्होंने 45 आवारा पशुओं को कंटेनर में डाला और उन्हें हैदराबाद के बूचड़खाने ले जाने के लिए रवाना हुए थे।

जब गांववालों की नजर मवेशियों से भरे कंटेनर पर पड़ी तो उन्होंने कंटेनर को चेक किया, जिसमें मवेशी भरे मिले। गांव वालों ने ड्राइवर मोहन बीडी और रविराज से इसके बारे में पूछा किया। उन्होंने मवेशियों को बूचड़खाने ले जाना बताया। जिस पर लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने इस घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर शिवरीनारायण पुलिस पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कंटेनर में भरे 45 मवेशियों को छुड़ाया। पूछताछ में उन्होंने मवेशी तस्करी करने की बात स्वीकार किया है। दोनों आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *