क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा निशुल्क ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

बिलासपुर| क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा निशुल्क ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 5 मई शुक्रवार से किया जाना है यह प्रशिक्षण शिविर निशुल्क आयोजित किया जाएगा जिसमें जिले के 8 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण दिया जाएगा इस प्रशिक्षण शिविर को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बिलासपुर के छिपी हुई प्रतिभा को सामने लाना है।

और छोटे छोटे बच्चों में क्रिकेट के कौशल का विकास करना है ताकि आगे चलकर यही बच्चे राज्य स्तर राष्ट्रीय स्तर पर बिलासपुर का नाम रोशन कर सकें । ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर हेतु पंजीयन कल दिनांक 2 मई सुबह 11:00 बजे से क्रिकेट संघ बिलासपुर कार्यालय में प्रारंभ होगा । इस पंजीयन के लिए आवेदन फॉर्म भरना आवश्यक है । इच्छुक अभिभावक आवेदन फॉर्म भर कर दिनांक 4 मई शाम 6:00 बजे तक कार्यालय मे जमा कर सकते है ।इस प्रशिक्षण में उदयीमान खिलाड़ियों को क्रिकेट संघ से संबंध कुशल प्रशिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा । यह प्रशिक्षण शिविर दिनांक 5 जून तक चलेगा।शिविर में भाग लेने के लिए खिलाड़ीयो को सफेद ड्रेस में अपने किट बैग के साथ आना है। ज्यादा जानकारी के लिए क्रिकेट संघ बिलासपुर कार्यालय में कर सकते है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *