शादी में गए परिवार के घर से लाखों की चोरी, गहने समेत नगद किये पार

कवर्धा। शहर में फिर से चोरी की वारदात सामने आई है। शादी में गए परिवार के घर से 12 लाख रुपये के गहने समेत नगद की चोरी हुई है। कवर्धा शहर का मामला।

इस मामले में कोतवाली थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू हो गई है। यह मामला कवर्धा शहर के कचहरी पारा का है, जहां एक ही परिवार के चारों भाई संयुक्त रूप से एक ही घर में रहते है। जहां चोरों ने चारों भाईयों के कमरे में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात मकान में घुसकर चोर ने आलमारी का ताला तोड़कर गहने निकाल लिए। कोतवाली थाना से मिली जानकारी अनुसार यह चोरी की घटना चन्द्रवंशी परिवार के घर में हुई है। इनके परिवार के लोग शादी के कार्यक्रम में शहर के दूसरी जगह में थे। घर में कोई नहीं था। इसी बीच घर में चोर ने धावा बोल दिया। सुबह जब घर में परिवार के लोग पहुंचे तो पूरी वारदात के बारे में जानकारी हुई। घर का ताला टूटा हुआ था। साथ ही अलमारी से महंगे गहने नहीं थे।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस की टीम ने जांच शुरू की। वहीं घटना के बाद वार्ड के लोग भी डरे हुए है, क्योंकि इतनी बड़ी चोरी आसपास में कभी भी नहीं हुई है। चोरी किए गए गहने समेत अन्य की जानकारी पीड़ित पक्ष से लिया गया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *