राजधानी में बड़ा हादसा, शेड की मरम्मत के दौरान 100 फीट की उचाई से गिरे दो मजदूर

रायपुर  : रायपुर के तिल्दा स्थित कृष्णम इंडस्ट्रीज में 100 फीट ऊपर काम कर रहे 2 मजदूर नीचे गिर गए, जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला तिल्दा थाना क्षेत्र का है।

हादसा छपोरा स्थित कृष्णम इंडस्ट्रीज में हुआ है। बताया जा रहा है कि शेड की मरम्मत के दौरान दोनों मजदूर नीचे गिर गए। मजदूर शुभम वर्मा (27 वर्ष) और शिवचरण निर्मलकर (20 वर्ष) 3 मंजिला शेड पर चढ़कर इसे सुधारने का काम कर रहे थे। अचानक शेड की पाइप खिसकने से दोनों मजदूर ऊपर से नीचे ऑयल भट्ठी के किनारे आ गिरे। हादसे में देवरी निवासी शुभम वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शिवचरण निर्मलकर गंभीर रूप से घायल है। हादसे की खबर मिलते ही तिल्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। घायल को तिल्दा के खुशी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मृत युवक शुभम वर्मा की 4 महीने की एक बेटी भी है।

ऐसे  हुआ हादसा

तिल्दा के छपोरा स्थित कृष्णम इंडस्ट्रीज में मजदूर शुभम वर्मा और शिवचरण निर्मलकर (20 वर्ष) 3 मंजिला शेड पर चढ़कर इसे सुधारने का काम कर रहे थे। अचानक शेड की पाइप खिसकने से दोनों मजदूर ऊपर से नीचे ऑयल भट्ठी के किनारे आ गिरे। हादसे में देवरी निवासी शुभम वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 20 वर्षीय शिवचरण निर्मलकर गंभीर रूप से घायल है। हादसे की खबर मिलते ही तिल्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया, वहीं घायल को तिल्दा के खुशी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

 प्रबंधन फरार 

मंगलवार शाम को 5 बजे हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन ग्रामीणों समेत प्लांट पहुंचे, तब तक शव को तिल्दा पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया जा चुका था, वहीं घायल को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह से घायल और मृतक के परिजन जानकारी के लिए प्लांट में डेरा डाले हुए हैं, लेकिन अब तक कोई भी जिम्मेदार यहां नहीं पहुंचा है, वहीं प्लांट भी आज बंद है। इसकी वजह से भीड़ आक्रोशित हो रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *