जब मुख्यमंत्री बघेल को बच्चे ने दी गाली, तो सीएम ने सोशल मीडिया में डाल दिया वीडियो, कहा – उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ

 बजरंग दल के प्रदर्शनकारी युवक का वीडियो वायरल हुआ था जिसमे वह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें गालिया दे रहा था। खुद सीएम बघेल ने यह वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था की “भगवान राम का नाम लेने से परहेज कर रहा ये बच्चा मुझे गाली दे रहा है। यह बजरंग दल का सदस्य है। धर्म की आड़ में इन लोगों ने हमारे बच्चों को क्या बना दिया है देखिए। मैं इस बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। ईश्वर सभी बच्चों को हनुमान जी की तरह ज्ञानवान और बलवान बनाए। ”

 

वही इस घटना के बाद इसके विरोध में कांग्रेसी भी उतर आएं हैं। उन्होंने सीएम को गाली दिए जाने के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने बजरंगियों के सद्बुद्धि के लिए सुंदरकांड पाठ शुरू कर दिया हैं। राजीव चौक पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी एकत्र होकर सुंदरकांड का पाठ कर रहे हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *