ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट XBB2.3 से मचा हड़कंप

नई दिल्ली  : भारत में 1300 से ज्यादा सैंपल में कोरोना वायरस के टाइप ‘ओमिक्रॉन’’ के नए सब वैरिएंट ‘XBB2.3’ पाया गया है, जबकि XBB.1.16 टाइप के ज्यादा मामले सामने आए चुके हैं. ‘इंडियन सार्स-सीओवी-2 जेनोमिक्स कन्सोर्टियम’ के आंकड़ों के मुताबिक, 24 राज्यों से लिए गए नमूनों में XBB2.3 पाया गया है.

जहां गुजरात में सबसे ज्यादा 307 नमूनों में संक्रमण पाया गया है, जबकि दिल्ली के 183, कर्नाटक के 178 और महाराष्ट्र के 164 में एक्सबीबी2.3 पाया गया है.

आंकड़ों के अनुसार, XBB1.16 सब वैरिएंट मध्य भारत के 91.7 फीसदी नमूनों में मिला है, जबकि पूर्वोत्तर के 100 प्रतिशत नमूनों में, उत्तर भारत के 52.8 फीसदी नमूनों में, पूर्वी भारत के 50 प्रतिशत नमूनों में दक्षिण भारत के 75 फीसदी नमूनों में तथा पश्चिम भारत के 67.1 प्रतिशत नमूनों में यह सब टाइप मिला है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *