हाथियों का उत्पात जारी : कोयला खदान में हाथी ने मचाया उत्पात, बैरियर तोड़ने का किया प्रयास, कर्मियों ने भागकर बचाई जान

कोरबा।हाथियों( elephant) उत्पात अब शहर के करीब भी देखा जा रहा है   हाथी ने बाड़ी में लगे ग्रामीणों के फसलों को तो तबाह किया। साथ ही साथ एक गर्भवती भैंस को भी मौत के घाट उतार दिया घटना के बाद हाथी गांव के करीब ही घूमता रहा जिसके कारण लोग दहशत में रात गुजारने को मजबूर हो गए हैं।

केंदई रेंज में घूम रहे हाथियों के झुंड से अलग होकर दंतैल उत्पात मचा रहा

ताजा मामला वन मंडल कटघोरा के केंदई रेंज में घूम रहे हाथियों के झुंड से अलग होकर दंतैल उत्पात मचा रहा है। रात के समय दंतैल चोटिया कोयला खदान के एक नंबर सिक्यूरिटी बैरियर के पास पहुंच गया।

कंटेनर ( container)को भी क्षतिग्रस्त कर दिया

हाथी ने बाहर रखें कुर्सी को तोड़ दिया। साथ ही कंटेनर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बैरियर को भी तोड़ने का प्रयास किया। कर्मियों ने बताया कि हाथी के डर से शाम होते ही मार्ग पर आवाजाही बंद हो जाती है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *