यात्रियों से भरी बस पुल से गिरी, 15 की मौत, सीएम शिवराज ने मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रूपये मुआवजे देने की ऐलान की….

मध्यप्रदेश : एमपी में आज बड़ा सड़क हादसा हो गया है। श्रीखंडी से इंदौर जा रही बस पुल से नीचे गिर गई है। हादसे में 15 यात्रियों की मौत हो गई है। ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव का काम किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका- बचाव के लिए ग्रामीण सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं। बचाव दल लगातार लोगों को निकालकर अस्पताल भेज रहा है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। यह हादसा लगभग सुबह 9:30 बजे हुआ।

यात्रियों से भरी बस 50 फुट पुल से गिरी गई,इसमें 15 लोगों की मौत हो गई और इस बस में 50 लोग सवार थे। हादसे में मृतक के परिजनों को सीएम शिवराज ने 4-4 लाख रूपये मुआवजे देने की ऐलान किया है। वहीं, गंभीर को 50-50 हजार और मामूली जख्मी हुए लोगों को 25 25 हजार देंने की घोषणा किया है। नरोत्तम मिश्रा ने भी घटना को लेकर शोक जताया। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल है। वहीं, सूचना मिलते ही खरगोन विधायक रवि जोशी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *