रिटायर्ड IAS राउत को रेडक्रॉस सोसाइटी के सीईओ सह महासचिव की मिली जिम्मेदारी

रायपुर। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी छत्तीसगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह महासचिव के तौर पर छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड आईएएस और पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त एमके राउत को नियुक्त किया गया है। बता दें इस संबंध में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के सचिव अमृत खलखो ने आदेश जारी किया है।

बता दें कि राज्यपाल रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष होते हैं। राउत उनके अधीन सोसाइटी की गतिविधियों का संचालन करेंगे। पहली बार सोसायटी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह महासचिव पद का गठन किया गया है। इसमें राउत के अधीन सोसाइटी के अध्यक्ष व सचिव की जिम्मेदारी निभाएंगे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *