अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस आज : मुख्यमंत्री बघेल ने समर्पण और सेवाभाव की प्रतिमूर्ति सभी नर्सों को दी बधाई

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर समर्पण और सेवाभाव की प्रतिमूर्ति सभी नर्सों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि स्वास्थ्य सेवा में नर्सों का हमेशा से महत्वपूर्ण स्थान रहा है। चिकित्सक को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है। हमारी नर्स बहनें भी देवी स्वरूप होती हैं, जो निःस्वार्थ भाव से मानवता की सच्ची सेवा कर दूसरों के जीवन को खुशियों से भर देती हैं।  बघेल ने कोरोना संकट काल में नर्स बहनों द्वारा दिन-रात मरीजों की सेवा और कर्तव्य परायणता की सराहना करते हुए कहा कि निर्भीक योद्धा के रूप में आप सबने जिस हिम्मत और हौसले के साथ मानवता की सेवा की है, वह काबिले तरीफ है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *