Karnataka Election Result : भाजपा को आफत, कांग्रेस के लिए खुशखबरी, जानें अपडेट

  • कर्नाटक विधानसभा चुनाव( karnataka) के वोटों की गिनती शुरू हो गई है।  36 मिनट के रुझानों में ही कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया था, पर अभी कांग्रेस 105​​​​​​ सीटों पर आगे है। भाजपा 92 और जेडीएस 22 सीटों पर आगे है

     

    चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के कई बड़े चेहरों का राजनीतिक भविष्य दांव पर लगा है। कांग्रेस के सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार, भाजपा के बसवराज बोम्मई प्रमुख फेस हैं। अगर इनकी पार्टी चुनाव जीतती है तो ये सीएम हो सकते हैं।

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए भी यह बेहद अहम चुनाव

    वहीं, भाजपा से येदियुरप्पा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए भी यह बेहद अहम चुनाव है। खड़गे का कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर टेस्ट है। अगर वे कांग्रेस की सरकार बना ले जाते हैं तो पार्टी में उनका कद बढ़ जाएगा। वहीं, येदियुरप्पा पर भाजपा ने पीएम मोदी के बाद सबसे ज्यादा भरोसा किया है।

    कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया है

    सामने आ चुके हैं और कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया है। वहीं, भाजपा 90 से कम सीटों पर आगे चल रही है। खास बात है कि कई बड़े एग्जिट पोल्स में कांग्रेस को बहुमत की बात कही गई थी। इधर, बीएस येदियुरप्पा समेत भाजपा के कई दिग्गज राज्य में बहुमत हासिल करने का दावा कर रहे थे। फिलहाल, जेडीएस कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सकी है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *