सड़क मरम्मत कार्य का किया भूमिपूजन…रोड रोलर में कवासी लखमा

जगदलपुर। आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने जगदलपुर में रोड रोलर चलाया है। लखमा ड्राइवर सीट पर बैठे, रोलर को चालू किया और कुछ दूरी तक लेकर गए। MLA रेखचंद जैन समेत पार्षदों ने भी सवारी की। दरअसल, मौका था सड़क मरम्मत कार्य के भूमिपूजन का। इस कार्यक्रम में पहुंचे कवासी लखमा ने कहा कि 47 लाख रुपए खर्च कर सड़क की मरम्मत करवाई जा रही है। जिससे चमचमाती सड़क से लोगों का आवागमन आसानी से हो सके।

जगदलपुर नगर निगम के अंतर्गत राजेंद्र नगर वार्ड में 47 लाख रुपए की लागत से बीटी रिनीवल कार्य किया जा रहा है। काम शुरू करवाने से पहले भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने शिरकत की। आबकारी मंत्री के साथ जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन समेत कांग्रेस के पार्षद और अन्य कांग्रेसी नेता भी मौजूद थे। इस मौके पर आबकारी मंत्री ने कहा कि, जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है यहां चारों तरफ विकास हो रहा है।

सरकार ने नगर के विकास के लिए कई काम मंजूर किए हैं। सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। विधायक और महापौर के नेतृत्व में शहर के हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहर विकास में कोई भी राशि की कमी नहीं होने दी। संसदीय सचिव और MLA रेखचंद जैन ने कहा कि, पूर्ववर्ती सरकार के काम और अब हो रहे कार्यों की जनता तुलना कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में गढ़बो नवा जगदलपुर की परिकल्पना साकार हो रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *