भीषण गर्मी से लोग हलाकान, मैत्री बाग में जानवरों को बचाने के लिए किए गए खास इंतजाम

भिलाई। छत्तीसगढ़ में सूरज से निकलने वाली आग झुलसाने लगी है, इस भीषण गर्मी में लोग काफी परेशान है, वहीं जानवर भी इस गर्मी से अछूते नहीं है। गर्मी से जानवरों को बचाने मैत्री बाग प्रबंधन शेर के पिंजरों पर पानी का छिड़काव कर रहा है। वही बंदरों को तरबूज व ठंढे फल खिलाया जा रहा है।

भिलाई के मरोदा में मैत्री बाग जू है। एशिया में सफेद शेर का यह सबसे बड़ा जू है,पर गर्मी में जू के जानवर परेशान है। दोपहर को शेर गर्मी से परेशान होकर लगातर दहाड़ लगा रहे है, वहीं प्रबंधन गर्मी से शेर को बचाने फव्वारे का इंतजाम किया है। ताकि बैरक में मौजूद जानवरो को गर्मी से राहत मिल सके, मैत्री गार्डन प्रभारी डॉ नवीन जैन ने बताया कि गर्मियों से बचाने के लिए मैत्री गार्डन में मौजूद जानवरों के बैरकों में पानी का छिड़काव किया जा रहा है। जो जानवर खुले में है उन पर पानी की बौछारो का छिड़काव किया जा रहा है। साथ ही जानवरों के खाने-पीने का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। गर्मी से बचाने के लिए शेर और भालू जैसे जानवरों को ठंडा मांस दिया जा रहा है। साथ ही बंदरों सहित अन्य जानवरों को भोजन के तौर पर तरबूज-खरबूज दिया जा रहा है

 

ज्यादा गर्मी होने की वजह से जानवरों को डिहाइड्रेशन की वजह से कई बीमारियां भी होती है। इस पर भी जू प्रबंधन समुचित व्यवस्था की है, मैत्री गार्डन प्रबंधन ने शेर के पिंजरे में कई दरवाजा स्थित है, जहां से गर्मी हवा अंदर न जाये उसके लिए प्रबंधन ने घास से जुगाड़ कर बनाई चटाई को दरवाजा व खिड़की में लगाया गया है, जिसमें समय समय पर पानी डाल जाता है,इस जुगाड़ चटाई पिंजरे के अंदर ठंडा हवा जाती है, वहीं भालू के पिंजरे में छत के ऊपर से पानी का झरना बनाया गया है जी गर्मी से पिंजरे को ठंडा रखा रहा है, वही भालू पिंजरे से बाहर आएगा तो पानी से होकर गुजरेगा और इस भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *