नई दिल्ली, दैनिक राशिफल के अनुसार आज 16 मई 2023, मंगलवार का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहेगा। आज के दिन राशियों को आर्थिक व व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। वहीं कुछ राशियों को इन्हीं क्षेत्रों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। बता दें कि आज द्वादशी तिथि का समापन 16 मई, मंगलवार को रात्रि 11 बजकर 36 मिनट पर होगा और इसी समय से जयेष्ठ मास की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए मंगलवार का दिन?
मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई बड़ी लम्बी यात्रा पर न जाएं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। वाद-विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें। व्यापार में कोई बड़ा लेन देन न करें। किसी से काम साझेदारी सोच-विचार कर करें।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज के दिन आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में साझेदारी करना लाभप्रद होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य के कारण आप चिंतित रहेंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए व्यापार आदि में कोई नया मार्ग खोलेगा। कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी डील होने से लाभ प्राप्त होगा। किसी परिचित के मिलने से रुका हुआ कार्य पूरा होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खान-पान पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। पैतृक संपत्ति के कारण परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती हैं। कोई नया काम सोच-विचार कर करें। किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। वाहन आदि संभालकर चलाएं।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)
आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। अपने स्वास्थ्य के कारण आप परेशान रहेंगे। मानसिक तनाव और क्लेश बना रहेगा। वाहन आदि संभलकर कर चलाएं। चोट लग सकती है। पत्नी व परिवार से मतभेद हो सकता हैं। किसी परिचित का दुखद समाचार मिलेगा। व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज के आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में नया काम शुरू कर सकते हैं, जिससे लाभ के योग बनेंगे। किसी बड़ी पाटनरशिप में आप भागीदार हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। बहुत दिनों से चल रहे खराब स्वास्थ्य से आपको निजात मिलेगी। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी और न्यायालय पक्ष में विजय होगी। व्यापार में नया क्षेत्र बनेगा। नए लोगों से संबंध स्थापित होंगे लाभ होगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के रहते मानसिक तनाव व शारीरिक थकावट रहेगी। किसी काम के चलते आपको लम्बी यात्रा करना पड़ सकती है। किसी अपने के कारण आज आप विवाद से फंस सकते हैं। परिवार से मतभेद उत्पन्न हो सकता है।
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)
आज के दिन आप व्यापार में नया काम या नई साझेदारी शुरू न करें नही तो हानि उठानी पड़ सकती है। कार्य क्षेत्र में विरोधीयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर मन आशंकित बना रहेगा। पत्नी से किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। वाहन आदि के चलाने में सावधानी रखें।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य में आज आप राहत महसूस करेंगे। परिवार में स्नेह प्रेम का माहौल रहेगा। परिवार के लोगों के साथ मिलकर आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में नया काम व नया क्षेत्र आपको मिलेगा। अपरिचित व्यक्ति को कोई बड़ी राशि धन उधार न दें।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज का दिन आपको स्वास्थ्य में लाभ देगा। व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में नए संबंध स्थापित होंगे। नौकरी वालो को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा और न्यायालय पक्ष में विरोधी परास्त होंगे।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज आप थोड़ा संभलकर कर रहें। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। परिवार-समाज में किसी विशेष व्यक्ति से विवाद की स्थिति बन सकती है। घर में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।











