पिस्टल, कट्टा एवं जिन्दा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के धरसींवा थाना क्षेत्र में तिवरैय्या ओव्हरब्रीज पास पिस्टल और कट्टा बेचने की फिराक में घुम रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1 नग पिस्टल, 1 नग कट्टा एवं 6 नग जिन्दा कारतूस के बरामद किया गया है।

एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट की टीम को सोमवार को सूचना प्राप्त हुई कि थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत तिवरैय्या ओव्हरब्रीज के पास एक व्यक्ति अपने पास पिस्टल एवं कट्टा रखा है और बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना धरसींवा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम दीनदयाल उर्फ दीनू साहू निवासी मुंगेली का होना बताया।

टीम के सदस्यों द्वारा दीनदयाल उर्फ दीनू साहू पिता नारायण प्रसाद साहू उम्र 23 साल निवासी ग्राम कसहानार थाना लोरमी जिला मुंगेली हाल पता उरकुरा थाना खमतराई रायपुर की तलाशी लेने पर उसके पास पिस्टल, कट्टा एवं जिंदा कारतूस रखा होना पाया। पूछताछ में आरोपी द्वारा पिस्टल, कट्टा व कारतूस को राह चलते ट्रक चालकों से क्रय करना बताया गया। जिस पर आरोपी दीनदयाल उर्फ दीनू साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 1 नग पिस्टल, 1 नग कट्टा एवं 6 नग जिंदा कारतूस जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *