, जानें नया अपडेट : घट गए पेट्रोल-डीजल के दाम, कच्चे तेल के रेट्स भी हुए कम

भारत में हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम को सरकारी तेल कंपनियों ( oil companies)द्वारा जारी किया जाता है. चार महानगरों में फ्यूल रेट्स स्थिर बने हुए हैं, लेकिन कई प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव हुआ है. नोएडा में आज पेट्रोल 31 पैसे और डीजल 28 पैसे सस्ता होकर क्रमश: 96.69 रुपये और डीजल 89.86 रुपये लीटर बिक रहा है.

 

वहीं इंटरनेशनल मार्केट में कच्चा तेल लाल निशान पर कारोबार कर रहा है. ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 76.74 डॉलर प्रति बैरल पर है. वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil) 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 72.61 डॉलर प्रति बैरल पर है।

पेट्रोल-डीजल( petrol) के दाम में बढ़त दर्ज की जा रही

गुरुग्राम में आज पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़त दर्ज की जा रही है. पेट्रोल 21 पैसे और डीजल 20 पैसे महंगा होकर 97.10 रुपये और 89.96 रुपये लीटर बिक रहा है. जयपुर में आज पेट्रोल 40 पैसे सस्ता होकर 108.08 रुपये और डीजल 36 पैसे सस्ता होकर 93.36 रुपये लीटर बिक रहा है. लखनऊ में पेट्रोल 26 पैसे और डीजल 25 पैसे सस्ता होकर 96.36 रुपये और 89.56 रुपये लीटर बिक रहा है।

शहर का नाम पेट्रोल रु.लीटर डीजल रु.लीटर
दिल्ली 96.72 रुपये 89.62 रुपये
नोएडा 96.76 रुपये 90.14 रुपये
गाजियाबाद 96.58 रुपये 89.75 रुपये
गुरुग्राम 97.18 रुपये 89.96 रुपय

महानगरों में पेट्रोल-डीजल का रेट( rate) 

दिल्ली में आज (गुरुवार) को भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये पर ही टिका है. इसके साथ ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 रुपये प्रति लीटरऔर डीजल का भाव 94.24 रुपये प्रति लीटर पर ही टिका हुआ है.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *