आपसी विवाद और महिला की गोली मारकर हत्या

रायगढ़: लैलूंगा में देर रात महिला को गोली मारकर हत्या कर दी। आपसी विवाद में मारी गोली मारी। वारदात के बाद आरोपी फरार है। बताया जाता है की आरोपी पहले भी अपराध को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने जाल बिछा दिया है।

मामला रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के दियागढ़ गांव का है। बुधवार की रात गांव के ही एक महिला, जिसका नाम दुर्वती है उसकी हत्या, गोली मारकर कर दी गई। मृतक महिला 55 वर्ष की है और गर्मी होने के कारण अपने घर के दरवाजे पर ही सो रही थी। पुलिस यह अंदाज लगा रही है कि संभवतः आरोपी घर में घुसने की कोशिश की हो और उस महिला के कारण नाकाम रहा हो इसलिए उसे गोली मार दी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *