ड्राइवर की मौत…तेज रफ्तार ट्रक पेड़ से टकराई

महासमुंद  : महासमुंद के पिथौरा में सड़क हादसा हुआ है. राष्ट्रीय राजमार्ग 53 मेमरा गांव के पास सड़क हादसा हुआ है. ट्रक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया, जिसमें एक की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक सड़क दुर्घटना में वाहन चालक की मौत मौके पर हुई है. बताया जा रहा है कि ट्रक रायगढ़ से अभनपुर जा रहा था. ट्रक चालक अभिषेक केवट पिता लक्ष्मीचंद केवट उम्र की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक महुआ पेड़ से टकराने से ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया. ट्रक को कटर मशीन से काटकर ड्राइवर की लाश को निकाली गई. पिथौरा पुलिस घंटों तक डटी रही. शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *