भूपेश बघेल ने की टीएस सिंहदेव की तारीफ, आपने तो कमाल कर दिया!

 

रायपुर। ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गए छग के मंत्री टीएस सिंहदेव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है. जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में मंत्री सिंहदेव ऑस्ट्रेलिया में स्काई ड्राइविंग करते हुए नजर आ रहे हैं. जिसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी उनकी जमकर तारीफ की है. दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री अपने विभाग के स्टाफ के साथ इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने एयरक्रॉफ्ट से अपने एक सहयोगी के साथ हजारों फीट उपर से छलांग लगाई. इस दौरान उन्होंने पूरा वीडियो भी बनाया. वीडियों में साफ-तौर पर देखा जा सकता है कि, वह हजारों फीट की ऊंचाई से छलांग लगाते हुए जमीन पर आते हैं.

टीएस सिंहदेव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. उनके इस वीडियो को देखकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनकी तारीफ की. उन्होंने लिखा कि वाह महाराज साहब…आपने तो कमाल कर दिया हौसला यूं ही बुलंद रहें. शुभकामनाएं‌.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *