पुलिस-नक्सली में मुठभेड़, दो जवान घायल

 बीजापुर /  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में रविवार की देर शाम पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है।इस मुठभेड़ में कोबरा 202 बटालियन के 2 जवान घायल हुए हैं।घायल जवानों का इलाज जारी है। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस ने इस मुठभेड़ में करीब 3 नक्सलियों के घायल होने का भी दावा कर रही है। मामला जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि माओवादियों ने पुसनार और हिरोली के बीच आईईडी प्लांट कर रखी हुई है। इसी सूचना के आधार पर डीआरजी और कोबरा 202 बटालियन के जवानों को मौके के लिए निकाला गया था।वहीं रविवार की शाम करीब 8 बजे जवान जब इलाके में पहुंचे तो यहां पहले से ही घात लगाकर बैठे माओवादियों ने जवानों को देख फायर कर दी।जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों तरफ से करीब आधे घंटे तक जमकर गोलीबारी हुई। हालांकि जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल की आड़ लेकर भाग निकले।

इस मुठभेड़ में कोबरा के 2 जवान कॉन्स्टेबल नकुल और कॉन्स्टेबल मोहमद शाहिद घायल हुए। दोनों ही घायल जवानों को साथी जवानों ने फौरन मौके से निकाला।जिन्हें बीजापुर लाया गया। जिला अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है।पुलिस ने बताया कि, जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है। इस मुठभेड़ में तीन नक्सली भी घायल हुए हैं। फोर्स इलाके की सर्चिंग लगातार कर रही है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *