खुशखबरी : खरीददारों की चमकी किस्मत, सोने-चांदी के कीमतों में गिरावट, जानें नई रेट

सोने-चांदी के गहने खरीदने वालों  के लिए खुशखबरी है। सोने और चांदी के दाम में एकबार फिर गिरावट दर्ज की गई है। सोना सस्ता होकर 60400 प्रति 10 ग्राम के नीचे और चांदी 71000 रुपये प्रति किलो के नीचे बिक रही है।

इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोना 319 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 60361 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी बुधवार को सोना 338 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हो 60680 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था

वहीं चांदी 944 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 70285 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि बुधवार को चांदी 411 रुपये महंगा होकर 71129 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

24 कैरेट वाला सोना सस्ता होकर 60361 रुपये, 23 कैरेट वाला 60119 रुपये, 22 कैरेट वाला 55291 रुपये, 18 कैरेट वाला 45271 रुपये और 14 कैरेट वाला 35311 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *