CG BREAKING : राष्ट्रीय रामायण महोत्सव को लेकर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा…

Raigarh news : रायगढ़ में होने वाले राष्ट्रीय रामायण महोत्सव को लेकर कांग्रेस में गुटबाजी और कलह एक बार फिर से उजागर हो रही है। कांग्रेस के पदाधिकारियों की ओर से लगाए जा रहे कई होर्डिंग्स व बैनर में रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक व महापौर जानकी काटजू की तस्वीर ही गायब है। खास बात ये है कि ये होर्डिंग्स कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने लगाया है। इसमें से कई तो टिकट के दावेदार भी हैं।

कांग्रेस की गुटबाजी पर भाजपा कस रही तंज

मामला उजागर होने के बाद भाजपा कांग्रेस की गुटबाजी और कलह को लेकर तंज कस रही है। भाजपा का यहां तक कहना है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता ही अब विधायक प्रकाश नायक को विधायक मानने से इंकार करने लगे हैं और बैनर पोस्टर में विधायक की तस्वीर लगाना भी लाजमी नहीं समझ रहे। इधर कांग्रेस इसे प्रिंटिंग मिस्टेक बता रही है।

दरअसल रायगढ जिले में 1 जून से तीन जून तक राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन करने जा रही है। इस आयोजन में सीएम सहित मंत्री मंडल शामिल होने वाले हैं। सीएम व मंत्रियों के आगमन को लेकर शहर में होर्डिंग्स व बैनर लगाए जा रहे हैं। इसमें से कुछ होर्डिंग्स व बैनर में विधायक प्रकाश नायक व महापौर जानकी काटजू की तस्वीरें गायब हैं जबकि जिले के चारों विधायकों की तस्वीरें लगाई गई हैं। इसे लेकर शहर में बयानबाजी का दौर शुरु हो गया है

कांग्रेस के अंदर खींचतान गुटबाजी की स्थिति

भाजपा का कहना है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता अब विधायक से इतने निराश हो चुके हैं कि उन्हें विधायक मानने से परहेज कर रहे हैं। बैनर पोस्टर में उनकी तस्वीर न होना ये बताने को काफी है कि विधायक की कार्यशैली निष्कृय रही है। कांग्रेस में आपसी गुटबाजी कलह चरम पर है। ऐसे में कार्यकर्ता आने वाले चुनाव में भाजपा के लिए काम करते नजर आएंगे। कांग्रेस के अंदर खींचतान गुटबाजी की ये स्थिति है कि कांग्रेस के संगठन ने विधायक प्रकाश नायक को विधायक मानने से मना कर दिया है। होर्डिंग्स से उनकी तस्वीर गायब हैं। मेयर सभापति की तस्वीरें गायब है। ये उजागर होता है कि कांग्रेस में कलह चरम पर है। विधायक को कार्यक्रमो में बुलाया नहीं जा रहा है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *