कांग्रेस सांसद बालू धानोरकर नहीं रहे, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

महाराष्ट्र।  महाराष्ट्र के इकलौते कांग्रेस सांसद बालू धानोरकर का आज निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली है। कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका पहले नागपुर में उपचार चल रहा था। वे चंद्रपुर सीट से सांसद थे।

बता दें कि वे पिछले दो दिनों से वेंटीलेटर पर थे। कल पूरे दिन उनके इलाज पर प्रतिक्रिया की खबरें चलती रही। ऐसे में सभी को उम्मीद थी कि वे सकुशल लौट घर लौट जाएंगे। देर रात करीब करीब 12 बजे उनकी मौत हो गई। वे 48 साल के थे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *