‘हमारे प्रधानमंत्री मोदी भगवान को भी बातें सिखा सकते हैं’ सैन फ्रांसिस्को में भारतीयों को संबोधित करते हुए बोले राहुल गांधी

राहुल मंगलवार की रात को अमेरिका पहुंचे थे। सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट पर राहुल का स्वागत इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा और IOC के अन्य सदस्यों ने स्वागत किया। पार्टी ने कहा कि राहुल को इमिग्रेशन क्लीयरेंस के लिए एयरपोर्ट पर 2 घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

पहले दिन उन्होंने सैन फ्रांसिस्को में भारतीयों को संबोधित किया। इसमें उन्होंने कहा, ‘भारत में कुछ लोगों को लगता है कि वो सब जानते हैं। वो भगवान को भी बातें सिखा सकते हैं। हमारे प्रधानमंत्री मोदी उनमें से एक हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मुझे थकान नहीं हो रही थी, क्योंकि मेरे साथ पूरा भारत था। सरकार ने मेरी यात्रा रोकने की पूरी कोशिश की, पुलिस बल का इस्तेमाल किया। इसके बावजूद यात्रा का असर बढ़ता गया।

आज भारत में भेदभाव हो रहा

मुस्लिम समुदाय और सभी माइनॉरिटियों के बीच आज भारत में भेदभाव हो रहा है। कुछ लोगों के पास देश का पूरा पैसा है और अल्पसंख्यक गरीबी में धंसता जा रहा है। लेकिन आफ नफरत को नफरत से नहीं काट सकते। भारतीय लोग नफरत में विश्वास नहीं रखते हैं। कुछ लोगों ने सिस्टम और मीडिया पर कब्जा कर रखा है और वही ये मानसिकता फैला रहे हैं। मैंने कश्मीर से कन्याकुमारी तक की यात्रा की है। भारत के आम नागरिकों की ऐसी मानसिकता नहीं है। हम इस भेदभाव का मिलकर सामना करेंगे और प्यार से इसे जीतेंगे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *