पुलिस को मिली सफलता, सोने के सिक्के लूटने वाले 4 फर्जी आई-टी अधिकारी गिरफ्तार

हैदराबाद में 4 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उन पर फेक IT ऑफिसर बनने का आरोप है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि चारों ने मोंडा मार्केट की सिद्धिविनायक दुकान से 60 लाख रुपए के सोने के 17 बिस्कुट लूटे हैं।

हैदराबाद के पुलिस आयुक्त सी.वी. आनंद ने मंगलवार को घोषणा की कि उन्होंने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और सात सोने के सिक्के बरामद किए हैं जबकि छह अन्य आरोपी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपी महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक के रहने वाले हैं। उनमें से पांच ने 27 मई को सिकंदराबाद के पॉट मार्केट में सिद्दी विनायक की दुकान पर आई-टी अधिकारी बनकर छापा मारा था।

मजदूरों के मोबाइल फोन छीन लिए और यूनिट की तलाशी शुरू की

फर्जी आईडी कार्ड दिखाने के बाद जालसाजों ने यूनिट के कर्मचारियों को बताया कि उन्हें यूनिट में गड़बड़ी की जानकारी मिली है। उन्होंने मजदूरों के मोबाइल फोन छीन लिए और यूनिट की तलाशी शुरू की। इस दौरान उन्हें 17 सोने के सिक्के जब्त किए। प्रति एक सिक्के का वजन लगभग 100 ग्राम था और सभी की कीमत 60 लाख रुपये थी।आरोपियों ने मजदूरों को बाहर से दरवाजा लगाकर एक कमरे में बंद कर दिया और सोने के सिक्के और मजदूरों के मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। कर्मचारियों को कुछ गड़बड़ का शक हुआ तो उन्होंने अपने पड़ोसियों को दरवाजा पीट कर सूचित किया और प्रबंधक से संपर्क किया दुकान के मैनेजर विकास खेडकर ने चोरी के समय दुकान पर मौजूद नहीं होने पर बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *