मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में पहुंचे

 रायगढ़। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के मुख्य मंच पर कलाकार प्रस्तुतियां दे रहे है। दर्शक दीर्घा में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हैं। भगवान श्रीराम के सुंदर भजनों का श्रवण कर रहे हैं। रामायण ऐसा महाकाव्य है जिसने सांस्कृतिक रूप से गहरा प्रभाव दक्षिण पूर्वी एशियाई द्वीपों में छोड़ा है। 

भारत का गहरा संबंध इन द्वीपों से रहा है और यह संबंध सांस्कृतिक, व्यापारिक रहा। सैकड़ों बरसों बाद भी आज भी यह सांस्कृतिक संबंध कायम हैं, खूबसूरत बात यह है कि इसकी प्रस्तुति इन देशों की अपनी है।

इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रामलीला मैदान रायगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में पहुंचे है। “राम राम जय राजाराम, राम राम जय सीताराम” की पंक्तियों के साथ पूरा मंच राममय, भक्ति की अद्भुत बयार बह रही है। मुख्यमंत्री बघेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर, छत्तीसगढ़ के राज्यगीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *