घर में सो रहे दंपत्ति पर धारदार हथियार से हमला, पति की मौत, 16 वर्षीय बेटी लापता…

कांकेर।  जिले के ग्राम बिहावापारा में घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने पति-पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पति की मौत हो गई है। तो वहीं पत्नी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। दंपति की नाबालिग बेटी भी घर से लापता है, जिसके अपहरण की आशंका जताई जा रही है। दुधावा थाना क्षेत्र का मामला। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

जानकारी केअनुसार ग्राम बिहावापारा निवासी प्रताप शौरी अपनी पत्नी ममता और बेटी के साथ रहते है। देर रात कुछ अज्ञात लोग घर में घुस आए और दोनों पति-पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमले के कारण पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर, पेट, हाथ में गंभीर चोट आई है। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण जब तक बाहर आए, तब तक हमलवार भाग चुके थे। पति-पत्नी लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे, जबकि नाबालिग बेटी घर से लापता है। तुरंत लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति-पत्नी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान पति की मौत हो गई है। पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने कहा कि नाबालिग को आरोपी अपने साथ ले गए होंगे। पुलिस नाबालिग बेटी की तलाश कर रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *