CG CRIME : मैट्रिमोनियल साइट से हुई पहचान, फिर मर्चेंट नेवी ऑफिसर ने युवती से किया दुष्कर्म, शादी से किया इनकार

दुर्ग। पुलिस ने दुष्कर्म मामले में मर्चेंट नेवी ऑफिसर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मैट्रिमोनियल साइट पर एक लड़की से रिश्ते के सिलसिले में बात की। फिर दोस्ती कर लड़की से शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जब लड़की ने शादी की बात कही तो वो मुकर गया। जिसके बाद पुलिस ने मामले की शिकायत पुलिस में की थी। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।

दुर्ग की रहने वाली एक युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि मध्यप्रदेश के ग्वालियर का रहने वाला मनीष शर्मा (36 साल) शादी का प्रलोभन देकर पिछले एक साल से उसका लगातार शारीरिक शोषण करता आ रहा है। मैट्रिमोनियल साइट से उनकी पहचान हुई थी। दोनों के बीच शादी को लेकर चर्चा भी हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे को फोन करने लगे। दोनों में प्यार हो गया। इसी बीच 13 सितंबर 2022 को मनीष लड़की से मिलने दुर्ग आया था।

वो लड़की को साथ लेकर होटल पहुंचा और वहां उसने शादी का वादा कर लड़की से शारीरिक संबंध बनाए। तब से लेकर उसने लड़की से कई बार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन शादी की बात पर घुमाता रहा। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने मनीष को थाने बुलाया, लेकिन वो फरार हो गया। पुलिस ने उसका मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया और उसे नागपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *