सीएम भूपेश बघेल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की इस्तीफे की मांग, कहा – रेलवे में खाली सजावटी काम देखने को मिल रहा है…

रायपुर :  उड़ीसा के बालासोर में भीषण ट्रेन हादसे को लेकर बोले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि तीन ट्रेन एक साथ टकराई देश के इतिहास में इतना बड़ा ट्रेन हादसा नहीं हुआ था 280 से अधिक लोगों की इस हादसे में मौत हो गई। 900 से अधिक लोग घायल हैं। मैं मृतक के परिवारों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जो घायल है उन्हें शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उड़ीसा के मुख्यमंत्री से भी मेरी बात हुई मैंने कहा है कि जो भी मदद उड़ीसा सरकार को चाहिए हम देने के लिए तैयार हैं उड़ीसा के मुख्यमंत्री अगर जरूरत पड़े तो सहयोग लेंगे ।

साथ सीएम बघेल ने बड़ा बयान देते हुए ही रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से इस्तीफे की मांग की है। सीएम ने कहा कि ओडिशा में जो घटना घटी, उसे पूरा देश शोकाकुल है। भाजपा नैतिकता की बात करती है। रेल मंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। जो रेल मंत्री कहते हैं कि हमने ऐसे आधुनिक तकनीक अपनाई है, जिससे 400 मीटर पहले ही ट्रेन रुक जाएगी और उनके प्रदेश ओडिशा में ही तीन ट्रेनें एक साथ टकराई हैं। निश्चित रूप से उनकी जिम्मेदारी बनती है। यह देखने वाली बात है कि वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हैं या नहीं।

यह जांच का विषय है – सीएम बघेल
राजीव भवन के बाहर शनिवार को मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम बघेल ने कहा कि पहले रेल बजट पेश होता था। उसे भाजपा ने बंद कर दिया। इसमें काफी चर्चाएं होती थीं। सीएम ने कहा, मुझे लगता है कि जो बेसिक काम होना चाहिए, वह शायद नहीं हो रहा। जिस प्रकार से मालगाड़ी से टकराई, यह जांच का विषय है। दो ट्रेनों को एक साथ चला रहे हैं। दो ट्रेनों को जोड़ दिए। केवल ये है कि सजावटी कार्य देखने को मिल रहा है। मूल काम हो होना चाहिए, वह नहीं हो रहा। हो सकता है इसी कारण दुर्घटना हो रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *