CM सिद्धारमैया को शख्स ने दी गाली, समर्थकों ने जमकर की पिटाई, मुख्यमंत्री के पोस्टर से मंगवाई माफी

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया को बीते दिनों एक शख्स ने गाली दी थी। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाली देने वाले शख्स को जमकर पीटा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राज्य में तमाम परिवर्तनों का दावा करने वाले सिद्धारमैया के होर्डिंग्स का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो लोग एक शख्स की पिटाई करते नज़र आ रहे हैं।

वीडियो के मुताबिक गाली देने वाले शख्स ने सिद्धारमैया के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया था। इस वीडियो में पिटाई कर रहे कार्यकर्ता गाली देने वाले शख्स से पूछते हैं कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुए सिद्धारमैया को अपशब्द कहने की। क्या सिद्धारमैया सिद्धारमुल्ला खान है। इसके बाद पीड़ित शख्स को घुटनों के बल लाकर सिद्धारमैया के पोस्टर से भी माफी मंगवाई गई।

हेल्पलाइन नंबर शुरू करेगी भाजपा 

इस बीच भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि सिद्धारमैया की सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं को बेवजह परेशान कर रही है। इस कारण भाजपा ने अपने नेताओं के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। बीजेपी ने सोमवार (5 जून) को कहा कि वह राज्य में कांग्रेस सरकार से अपने कार्यकर्ताओं को ‘कानूनी अत्याचारों’ से बचाने के लिए पार्टी के कर्नाटक कानूनी प्रकोष्ठ से एक हेल्पलाइन नंबर शुरू करेगी. बेंगलुरु साउथ से सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि पार्टी ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सोमवार (5 जून) को देश भर के 50 वकीलों के साथ बैठक की.

बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि हम कांग्रेस नेताओं के झूठे आरोपों और हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज केसों पर एफआईआर दर्ज करवाने जा रहे हैं. बीते महीने ही कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा में शानदार जीत हासिल की है. राज्य में 135 सीटों जीतकर सिद्धारमैया ने सरकार बनाई है. इस जीत ने कांग्रेस पार्टी के लिए संजीवनी का काम किया है, क्योंकि जीत के बाद पार्टी और कार्यकर्ताओं में जोश है, जो आगामी लोकसभा की तैयारियों में जुट गए हैं.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *