पूर्व अपराधी प्रदीप जैन उर्फ मोण्टू 05 किलो 800 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार

रायपुर –थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत ओव्हर ब्रीज के नीचे तालाब के पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक उरला श्री अविनाश मिश्रा द्वारा थाना प्रभारी खमतराई को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम प्रदीप जैन उर्फ मोण्टू निवासी खमतराई का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी प्रदीप जैन उर्फ मोण्टू को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से कुल 05 किलो 800 ग्राम गांजा कीमती लगभग 58,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 502/23 धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

*आरोपी प्रदीप जैन उर्फ मोण्टू पूर्व में भी थाना खमतराई एवं गुढ़ियारी से मारपीट, ठगी, आबकारी एक्ट एवं नारकोटिक्स एक्ट के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है।*

*गिरफ्तार आरोपी – प्रदीप जैन उर्फ मोण्टू पिता नेमीचंद जैन उम्र 33 साल निवासी सन्यासीपारा खमतराई रायपुर।*

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *