कोरबा : जिले के दर्री सीएसईबी कॉलोनी में चिल्ड्रन पार्क में भीषण आग लग गई. आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. लोगों ने इसकी तत्काल सूचना दमकल विभाग को दी.जानकारी अनुसार, यह घटना गुरुवार देर रात 3 बजे की है. सुचना पर पहुंची सीएसईबी की दमकल विभाग की टीम ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.कहा जा रहा है कि इस घटना को असामाजिक तत्वों ने अंजाम दिया है. इस आगजनी की घटना में पार्क में बने बच्चों के खेलने वाले कई सामान जलकर खाक हो गए हैं.
2023-06-16











