परिजन घर में सो रहे थे, बच्चा खेलते-खेलते बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से गिरा, हुई मौत…

नोएडा। नोएडा के थाना सेक्टर 113 क्षेत्र स्थित हाईराइज सोसाइटी में शुक्रवार को सुबह करीब 6 बजे 8वीं मंजिल से गिरकर 5 साल के बच्चें की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि हाईराइज सोसायटी में सुबह 5.50 मिनट पर एक बच्चा अपने फ्लैट की बालकनी में खेल रहा था। खेलते-खेलते बच्चा 8वीं मंजिल से नीचे जा गिरा। परिजनों ने देखा तो तुरंत दौड़े और बच्चे को आनन-फानन में अस्पताल ले गए। हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर के सभी लोग सो रहे थे। बच्चा कभी-कभी जल्दी उठकर अकेले खेलता रहता था।

शुक्रवार की सुबह भी बच्चा जल्दी जाग गया और घर में खेलने लगा। इसी दौरान बच्चा बालकनी में पहुंच गया। वहां काफी देर तक वह खेलता रहा। बालकनी में लगी ग्रिल में गमले के लिए गैप था। वहीं से बच्चा नीचे जा गिरा। आठवीं मंजिल से गिरने के बाद उसने दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद थाना सेक्टर 113 पुलिस टीम सोसायटी में पहुंची। पुलिस इस मामले को लेकर परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *