मुस्लिम युवती से शादी करने वाले हिन्दू युवकों को मिलेगा 11 हजार रुपए इनाम, हिन्दू धर्मसेना के अध्यक्ष का ऐलान

मध्य प्रदेश। जबलपुर शहर के एक हिन्दू धर्मसेना और चंडी वाहिनी ने विवादित बयान दिया है। सेना ने ऐलान करते हुए कहा- यदि कोई हिंदू युवक मुस्लिम युवती से शादी करता है तो उसे उपहार के रूप 11 हजार रुपए दिया जाएगा।

संगठन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने घोषणा की है कि मुस्लिम युवती और हिंदू युवक प्रेम विवाह करता है तो संगठन उनका मदद करेगा। हिन्दू धर्मसेना और चंडी वाहिनी ने हिंदू युवकों को दूसरे धर्म में शादी का खर्च उठाने का ऐलान भी किया है। जिस मुस्लिम युवकों ने हमारी हिंदू बेटियों, हमारी हिंदू बहनों को लव जिहाद के चुंगल में फंसा रहे हैं, उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। ये बहुत ही चिंता का विषय है। लव जिहाद को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए इस अभियान की शुरूआत की है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *