सेंसर बोर्ड का राष्ट्रीय बजरंग दल ने पुतला जलाया

अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर आये दिन हिंदुओं को अपमानित करने वाली, हिंदू देवी देवताओं, परंपराओं को अपमानित करने वाली फिल्मों का प्रदर्शन हो रहा है।
इन फिल्मों के प्रदर्शन की अनुमति सेंसर बोर्ड द्वारा दी जाती है। 
इन फिल्मों के निर्माण के लिये निर्माता, निर्देशक, लेखक जितने जिम्मेदार हैं , उनसे कहीं ज्यादा जिम्मेदार सेंसर बोर्ड है।
इसीलिये अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ने आज सेंसर बोर्ड का पुतला दहन किया है।
राष्ट्रीय बजरंग दल केंद्र सरकार से मांग करता है , कि निकम्मे सेंसर बोर्ड को तत्काल भंग किया जाये।
उक्त कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद प्रांत संगठन मंत्री राहुल वाडिवा, प्रांत महामंत्री दीपक दुबे, राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भीम साहू, राष्ट्रीय बजरंग दल प्रांत महामंत्री भुनेश्वर सेन, जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल कुन्दन फेकर, यीशू शर्मा, मोहन सोनवानी, डीके नेताम सहित अनेक बजरंगी उपस्थित थे।
उक्त जानकारी राष्ट्रीय बजरंग प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र साव ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *