अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले चेक करें रेट

दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है। पिछले महीने के दौरान पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में नियमित रूप से पेट्रोल का रेट बदलता रहता है। पेट्रोल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे संशोधन किया जाता है। यही हाल डीजल के रेट को लेकर भी है।

1 से 15 मई के दौरान डीजल की बिक्री 33.1 लाख टन रही थी। पेट्रोल की बिक्री 1 से 15 जून तक सालाना आधार पर 5.7 प्रतिशत गिरावट के साथ 13 लाख टन रह गई। माह-दर-माह आधार पर इसकी बिक्री 3.8 प्रतिशत की दर से गिरी। पेट्रोल और डीजल की बिक्री औद्योगिक और कृषि गतिविधियां बढ़ने से मार्च के दूसरे पखवाड़े से बढ़ गई थी। लेकिन मानसून के आगमन ने तापमान गिरा दिया है और जून के पहले पखवाड़े में खेतों की सिंचाई के लिए डीजल जेनसेट का उपयोग कम होने और ट्रैक्टर-ट्रक में इनकी खपत घटने से डीजल की बिक्री में गिरावट आई है।

लखनऊ- हैदराबाद समेत अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

लखनऊ: पेट्रोल 96.56 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर पटना: पेट्रोल 108.12 रुपये और डीजल 94.86 रुपये प्रति लीटर जयपुर: पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर हैदराबाद: पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर भुवनेश्वर: पेट्रोल 103.19 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर बेंगलुरु: पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर

पहले पखवाड़े में सालाना आधार 2.6 प्रतिशत बढ़कर 2,90,000 टन हो गई

आंकड़ों के अनुसार, विमान ईंधन (एटीएफ) की मांग जून के पहले पखवाड़े में सालाना आधार 2.6 प्रतिशत बढ़कर 2,90,000 टन हो गई। यह 1-15 जून 2021 के आंकड़ों से 148 प्रतिशत ज्यादा लेकिन 1-15 जून 2019 की तुलना में 6.8 प्रतिशत कम है। विमान ईंधन की मांग 1-15 मई 2023 के 3,01,900 टन से 3.9 प्रतिशत घटी है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *